दुर्ग

भाजयुमो के यंग इंडिया रन में दुर्ग सांसद विजय बघेल हुए शामिल
13-Jan-2023 3:23 PM
भाजयुमो के यंग इंडिया रन में दुर्ग सांसद विजय बघेल हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 13 जनवरी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के 160 वीं जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर यंग इंडिया रन का आयोजन किया गया। यंग इंडिया रन के नाम से मैराथन दौड़सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। यह मैराथन सेक्टर - 9 चौक से आरंभ होकर, सेक्टर 8 होते हुए कलामंदिर के सामने सिविक सेंटर में समापन किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात विजेताओं को प्रथम 5100, द्वितीय 2100  एवं तृतीय 1100  पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। प्रथम 100 प्रतिभागियों को टीशर्ट भी प्रदान किया गया।

यंग इंडिया रन मैराथन दौड़ के समापन के बाद उपस्थित सभी लोगों के द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने युवाओं को संबोधन करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के एक ऐसे अध्यात्म पुरुष थे, जिन्होंने कम उम्र में ही विश्व में रिकॉर्ड बनाया और अमेरिका के संसद में जब अध्यात्म रूप से उनके प्रवचन सुने तब सारे विश्व के आध्यात्मिक और धर्म गुरुओं ने उसे खड़े होकर स्वागत किया।

उन्होंने कहा, स्वामीजी ने जो आह्वान किया था कि युवा जागेगा देश जागेगा, युवा भागेगा देश भागेगा, युवा कदम से कदम मिलाकर चलेगा, देश कदम से कदम मिलाकर चलेगा, इस भावना को जागृत करने वाले स्वामी विवेकानंद जी थे। इसी भावना को हम सभी को आत्मसार्थ करना है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उन्हीं के उद्देशों पर हमें आत्मसार्थ कर रहें है, और कहते है आने वाली हमारी पीढ़ी युवा है अगर ये भटक गए तो देश भटक जाएगा हमारी युवा पीढ़ी को सही रास्ते पर चलना है और हम सभी को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों का पालन करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में सांसद  विजय बघेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अध्यक्ष आदरणीय ब्रजेश बिचपुरिया, विशेष अतिथि के रुप अर्जुना अवॉर्डी राजेंद्र प्रसाद,  शहीद सर डी जीएमजेएलएन हॉस्पिटल, अनिरुद्ध, डॉ. राहुल गुलाटी, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रभारी आलोक डंगस, प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल, कार्यक्रम जिला प्रभारी पीयूष सिंह ठाकुर एवं भाजपा के कार्यकर्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी विशालदीप नायर(कार्यक्रम प्रभारी), सौरव जायसवाल(सह प्रभारी), रितेश ठाकुर(सह प्रभारी) विशाल शाही,सौरव चटर्जी , हरशल यादव, विनय सेन, खिलेश तिवारी,जीवनदीप, रोहित दुबे, सृष्टि सेन,रोहित दुबे, राहुल भोंसले रोहन सिंह प्रशम दत्त सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह शारदा गुप्ता भागचंद जैन राजेश जैन प्रकाश सांवत विधी यादव नासिर भाई शिव साहु अशोक जैन निशु पाण्डेय सदस्यगण अत्यधिक संख्या में उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news