राजनांदगांव

भूपेश सरकार ही दे सकती है धान का सही समर्थन मूल्य- निखिल
19-Jan-2023 2:37 PM
भूपेश सरकार ही दे सकती है धान का सही समर्थन मूल्य- निखिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 जनवरी।
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा आज एक करोड़ पार कर गया है। छत्तीसगढ़ पर्यटन सदस्य निखिल द्विवेदी ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को बधाई देते कहा कि सर्वाधिक धान खरीदी का रिकॉर्ड मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम दर्ज हो गया। 4 साल से लगातार धान खरीदी का नया इतिहास बना रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इस साल अब तक एक करोड़ 2 लाख टन धान खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी अभी लगातार चल रही है।

निखिल द्विवेदी ने कहा कि भूपेश सरकार ने धान खरीदी को लेकर जो उपलब्धियां हासिल की है, वो अमिट है। सही समय पर किसानों को धान विक्रय का मूल्य मिल रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आदान राशि की तीन किस्तों का भुगतान हो चुका है और 31 मार्च के पहले चौथी किस्त का भुगतान भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने धान का विक्रय किया है, लगभग सभी को भुगतान हो चुका है। धान खरीदी व्यवस्था में किसानों ने भरपूर सहयोग किया। सेवा सहकारी समितियों में पंजीयन से लेकर धान खरीदी, खाद-बीज की खरीदी, ऋण लेने जैसे हर कार्य में किसानों ने सहयोग किया। निखिल ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी का रिकॉर्ड किसानों के सहयोग के बिना संभव नहीं था। किसानों को भरोसा हो चुका है कि यही सरकार उन्हें अनाज का सही मूल्य दे रही है। भूपेश सरकार ने किसानों से किया हर वादा पूरा किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news