राजनांदगांव

बांस की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण
09-Feb-2023 3:47 PM
बांस की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

राजनांदगांव, 9 फरवरी।  बांस मिशन योजना अंर्तगत बांस की खेती विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापक कृषि वानिकी विभाग इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर डॉ. आरके प्रजापति, कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख इंजीनियर आरके स्वर्णकार, वैज्ञानिक गुंजन झा, डॉ. अतुल डांगे, मनीष सिंह, सुरभि जैन, कार्य. सहा. जितेन्द्र मेश्राम एवं अन्य कर्मचारी व राष्ट्रीय बांस मिशन योजना (आरएनबीएम) द्वारा लाभान्वित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला के 75 कृषक उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में बांस को लगाने की वैज्ञानिक पद्धति, टिश्यूकल्चर द्वारा बांस के पौधे तैयार करना उसके प्रवर्धन की तकनीक, बांस लगाने में आने वाली समस्या, रोग व कीट प्रबंधन एवं बांस से बनने वाली वस्तुएं के लिए उपयोगी आधुनिक यंत्रों की जानकारी दी गई। प्राध्यापक डॉ. आरके प्रजापति द्वारा इस योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी व किसानों को अपने खेतों की मेढ़ में बांस के पौध लगाने प्रोत्साहित भी किया।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य कृषकों को बांस लगाने प्रेरित करना है एवं बांस के टिश्यू कल्चर पौधे अनुदान के रूप में राशि की 50 प्रतिशत, 30 प्रतिशत व 20 प्रतिशत पौधे के जीवित अवस्था के आधार पर प्रतिवर्ष किसानों को दी जाएगी। इसे किसान खेत, मेंढ़ व बाड़ी में लगा सकते हैं। साथ ही किसानों को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रसारित वार्षिक कैलेंडर 2023 का वितरण भी किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news