राजनांदगांव

बिहान मेला का आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर- मुदलियार
10-Feb-2023 3:21 PM
बिहान मेला का आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर- मुदलियार

7 लाख की राशि के वस्तुओं की हुई बिक्री

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 फरवरी।
जिला स्तरीय बिहान मेला का आयोजन बुधवार को सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम स्कूल मैदान में किया गया। बिहान मेला में जिलेभर की 90 स्वसहायता समूह की 207 महिलाएं शामिल हुई, जहां उनके 7 लाख 38 हजार 300 रूपए की राशि के वस्तुओं की बिक्री हुई। वहीं उन्हें व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए बैंक लिंकेज के माध्यम से 7 करोड़ 5 लाख 30 हजार रूपए ऋण की स्वीकृति प्राप्त हुई।

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र उदय मुदलियार ने दीप प्रज्जवलित कर बिहान मेला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सभी 4 विकासखंड में बिहान मेला आयोजन के बाद जिला स्तरीय बिहान मेला का आयोजन किया गया है। सीएम भूपेश बघेल महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं, ऐसे में जिला प्रशासन की पहल पर आयोजित यह बिहान मेला मील का पत्थर है। समूह की महिलाएं लगन, समर्पण एवं कर्मठता के साथ व्यापक पैमाने पर कार्य कर रही हैं और एक सफल उद्यमी के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि मिसाल के रूप में कार्य करें।

कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि विकासखंड स्तरीय बिहान मेला के आयोजन के बाद समूह की महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर को बढ़ाने तथा प्रशिक्षण एवं सीखने के लिए विभिन्न तरह के कार्य किए जा रहे हैं तथा उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है।
जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख ने कहा कि बिहान मेला में महिलाएं पापड़, बड़ी, अचार जैसे खाद्य सामग्री बना रही है।

सभापति अशोक देवांगन ने इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार ने कहा कि कलेक्टर की परिकल्पना के अनुसार बिहान मेला का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया गया तथा उनमें से 10 चयनित महिला स्वसहायता समूह तथा राजनांदगांव जिले के महिला स्वसहायता समूह को जोड़ते हुए जिला स्तरीय बिहान मेला का आयोजन किया जा रहा है। अब तक 8 लाख 8 हजार उत्पादों की बिक्री हुई है तथा 4 करोड़ 5 लाख रूपए की राशि का बैंक लिंकेज करते उन्हें ऋण प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर एसडीएम अरूण वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के डीपीएम उमेश तिवारी सहित जिला पंचायत एनआरएलएम की टीम उपस्थित थे। इस अवसर पर बेहतरीन कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news