राजनांदगांव

एकता ही विकास की कुंजी, सभी वर्ग का एक साथ जुड़े - छन्नी
10-Feb-2023 3:48 PM
एकता ही विकास की कुंजी, सभी वर्ग का एक साथ जुड़े - छन्नी

जनकपुर से शुरु और किरगाहाटोला में यात्रा का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 फरवरी।
ग्राम जनकपुर से गुरुवार को यात्रा आरंभ हुई। खुज्जी विधायक छन्नी साहू सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीण इसमें शामिल हुए। यात्रा ग्राम रामपुर, महाराजपुर, शिकारीटोला, रियाटोला, मगरधोखरा, जरहामहका, बरेठटोला, पुर्रामटोला होते हुए देर शाम किरगाहाटोला पहुंची। गुरुवार को यात्रा का आखिरी पड़ाव किरगाहाटोला रहा।

यात्रा के दौरान विधायक छन्नी ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का उद्देश्य भी यही है कि सभी वर्ग समानता एक साथ जुड़ें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही महिला सशक्तिकरण की शुरुआत की। आज महिला, शिक्षा, नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में काफी आगे निकल चुकी हैं।

कृषि को आगे ले जाने और अन्नदाताओं को मजबूत बनाने को लेकर कांग्रेस की सरकारें हमेशा ही प्रतिबद्ध रही है।
ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति ही हमेशा हाथ से हाथ थामकर चलने की रही है। यह श्रृंखला सौ वर्षों से भी पुरानी है और यही भारत के सुनहरे भविष्य का आधार भी है। उन्होंने कहा कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में भी हम सभी ने एक-दूसरे के साथ परिश्रम करते चार वर्षों में काफी कुछ हासिल किया है और इससे ज्यादा के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।

यात्रा में अलालीराम यादव, रामछत्री चंद्रवंशी, रितेश जैन, चुमन्न साहू, राहुल तिवारी, विपिन यादव, जयपाल यादव, प्रकाश शर्मा, चन्द्रिका वर्मा, भीखम देवांगन, एकनाथ सिन्हा, थानसिंग चंद्रवंशी, भारत साहू, अमित अग्रवाल, भावना अग्रवाल, धनेंद्र कोठारी, लादूराम तुमरेकी, उमेदराम चंद्रवंशी, भुनेश्वर चंद्रवंशी, देवनाथ साहू, आशीष सिन्हा, भावेश सिन्हा, यशवंत सिन्हा, प्रदीप पटेल, सुखदेव कंवर, कुंजल चंद्रवंशी, शंकर साहू, भारत साहू, राजू राजपूत, निर्मल हिमवार, भावना अग्रवाल, शकील कुरैशी, यशवंत सिन्हा, जोधीराम साहू, प्रदीप पटेल, बृजलाल, देवेंद्र चंद्रवंशी, ललित गंधर्व, दशरथलाल चंद्रवंशी, सुखदेव सिंह, बनियाराम पटेल, मंसाराम, भारत साहू, तुलाराम, बृजलाल, कृपाराम, हीराराम, अनिता कुंजाम, बसंती साहू, हिरमोतिन साहू, शगुनबाई, लताबाई, विजय साहू, योगेश पटेल, उमेश्वरी, नगीना यादव, कमलाबाई, रेखुराम साहू सहित अन्य शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news