राजनांदगांव

जुजित्सु खेल में स्वर्ण पदक के साथ रायपुर प्रथम नांदगांव को दूसरे और बालोद तीसरे स्थान पर
12-Feb-2023 3:24 PM
जुजित्सु खेल में  स्वर्ण पदक  के साथ रायपुर प्रथम नांदगांव को दूसरे और बालोद तीसरे स्थान पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 फरवरी।
द्वितीय राज्य स्तरीय जुजित्सु प्रतियोगिता का समापन 5 फरवरी को दिग्विजय स्टेडियम राजनंदगांव में किया गया। जिसमें प्रदेश संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर, महासचिव राणा अजय सिंह, संयुक्त सचिव बाबूराव जनबंधु, कोषाध्यक्ष सुरेश शांडिल्य, आयोजन समिति के अध्यक्ष रणविजय प्रताप सिंह की उपस्थिति में विजेता खिलाडिय़ों को पदक वितरण किया गया।

प्रतियोगिता में राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बस्तर, कांकेर, कबीरधाम, रायपुर, अंबिकापुर, बेमेतरा, रायगढ़, सुकमा, बिलासपुर से लगभग 300 खिलाडिय़ों ने सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका वर्ग में भाग लिया। जिसमें रायपुर जिला पदक तालिका में स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान पर रहा। 17 स्वर्ण पदक के साथ मेजबान राजनांदगांव जिला द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं तीसरे स्थान के लिए 15 स्वर्ण पदक प्राप्त कर बालोद जिला ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतियोगिता में तकनीकी समिति में तेजस राहुल, तरुण वरकडे, शिवदयाल, राम साहू, देवा साहू, दुर्गेश घरे, चांदनी दीवान, भूपेंद्र सिंह चंदेल, मिथलेश चंदन के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।  प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी मार्च 2023 में देवास मध्यप्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उक्त जानकारी स्टेडियम के प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह ने दी

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news