राजनांदगांव

मंडई में खरीददारी करती महिला के गले का चेन पार
14-Feb-2023 1:27 PM
मंडई में खरीददारी करती महिला के गले का चेन पार

अज्ञात महिलाओं पर सरकारी स्कूल में पदस्थ लिपिक ने जाहिर की शंका, पुलिस में मामला दर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 फरवरी।
मोहला में आयोजित मंडई में खरीददारी कर रही एक महिला का अज्ञात महिलाओं ने गले का चेन पार कर दिया। महिला ने तीनों अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध शंका जाहिर करते पुलिस में मामला दर्ज कराया है। मोहला में 10 फरवरी को साप्ताहिक बाजार के साथ मंडई का भी आयोजन था। इस दौरान दैनिक उपयोग का सामान खरीद रही घात लगाकर तीन अज्ञात महिलाओं ने महिला के सोने का चैन उड़ा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार दुलारी साहू नामक महिला ने अपने साथ हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी है। मंडई के भीड़ में शासकीय हाईस्कूल गोटोला  में लिपिक के पद पर पदस्थ दुलारी साहू अपनी बहू भूमिका साहू के साथ बाजार में खरीददारी कर रही थी। इस दौरान तीन अज्ञात महिलाओं ने उसे दांये-बांये से धक्का दिया और बार-बार उसके करीब आने की कोशिश कर रही थी।
 

इस दौरान महिला ने तीनों को टोका भी। बातचीत के दौरान ध्यान भटकने का फायदा उठाकर तीनों ने सोने का चैन पार कर दिया। अचानक महिला ने जब अपने गले में हाथ फेरा तब उसे चैन गायब होने की जानकारी हुई। 30 हजार की कीमत वाले सोने के चैन की चोरी होने से महिला हड़बड़ा गई। इस दौरान तीनों अज्ञात महिलाओं की मंडई के भीड़ में खोजबीन भी हुई, लेकिन सभी वहां से लापता हो गए। मोहला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news