राजनांदगांव

बच्चों की शिक्षा के लिए स्मार्ट टीवी का दान
17-Feb-2023 2:55 PM
बच्चों की शिक्षा के लिए स्मार्ट टीवी का दान

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 फरवरी।
कलेक्टर डोमन सिंह की पहल पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में नन्हे बच्चों की अच्छी शिक्षा और उनके मनोरंजन के लिए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवकों और अधिकारियों द्वारा स्मार्ट टीवी दान दिया जा रहा है। 

इस कड़ी में कलेक्टर डोमन सिंह को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डे, सहायक संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने 4 स्मार्ट टीवी, जिला पंजीयक प्रियंका श्रीरंगे ने एक स्मार्ट टीवी, उप संचालक समाज कल्याण बीएल ठाकुर ने एक स्मार्ट टीवी, श्रमपदाधिकारी श्रम विभाग आरके प्रधान ने एक स्मार्ट टीवी, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र वासनिक ने एक स्मार्ट टीवी, खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा ने एक स्मार्ट टीवी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता एसएस घोष ने एक स्मार्ट टीवी, सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिकी लोक निर्माण विभाग जितेन्द्र राजपाली ने एक स्मार्ट टीवी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए स्मार्ट टीवी दान दिया। स्मार्ट टीवी का उपयोग आंगनबाड़ी केंद्र में पढऩे वाले बच्चों के अध्ययन के लिए उपयोग में लाया जाएगा। कलेक्टर सिंह ने इस कार्य के लिए अधिकारियों की प्रशंसा की और उनको शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news