राजनांदगांव

सीएम के हाथों छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का अनावरण
17-Feb-2023 4:29 PM
सीएम के हाथों छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का अनावरण

शिवाजी की मूर्ति संस्कारधानी की शौर्य का प्रतीक-मेयर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 फरवरी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को बूढ़ासागर स्थित छत्रपति शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की खासियत बताया। 

मूर्ति अनावरण के बाद सीएम ने कहा कि छत्रपति शिवाजी एक योद्धा थे। जिनका आज के दौर में भी प्रासंगिकता कायम है।  कार्यक्रम को महापौर हेमा देशमुख ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी की मूर्ति संस्कारधानी की शौर्य का प्रतीक बनेगी। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि इतिहास पुरूष वीर शिवाजी की स्मृति में आज इस मूर्ति का अनावरण किया गया है। शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान समाज प्रमुखों से मुलाकात हुई और उनके लिए सामाजिक भवन की राशि स्वीकृत की गई। उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनी के निवेशकों को चिटफंड कंपनी सहारा इंडिया के 4 हजार 309 निवेशकों को निवेश राशि 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार 238 रूपए का चेक प्रदान किया गया है। अब तक 20 करोड़ 9 लाख रूपए की राशि चिटफंड निवेशकों को लौटाई गई है। जिससे उन्हें  राहत मिली है। 

महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि राजनांदगांव की भूमि साहित्यकारों की भूमि है। साहित्यकार डॉ. पदुमलाल पुन्ना लाल बख्शी, श्री गजानन माधव मुक्तिबोध एवं डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र से जुड़ी त्रयी की भूमि है। संस्कारधानी नगरी शिवाजी की मूर्ति अब शौर्य का प्रतीक है वहीं गुरूद्वारा धर्म आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बावजूद विकास की गति अबाधित रही। उन्होंने मुख्यमंत्री को नगर के सौंदर्यीकरण के लिए 4 करोड़ रूपए की राशि तथा पुन्नी मेला के लिए 2 करोड़ रूपए की राशि तथा 11 समाज को सामाजिक भवन के लिए 15 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृति देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, गोबर पेंट, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से जनसामान्य लाभान्वित हो रहे हैं। 

4 करोड़ 70 लाख का चेक वितरण
मुख्यमंत्री बघेल ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को 4 करोड़ 70 लाख 47 हजार 988 रुपए का चेक एवं छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान किया। चिटफंड कंपनी सहारा इंडिया के 4 हजार 309 निवेशकों को निवेश राशि 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार 238 रूपए का चेक प्रदान किया। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल 972 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण, सफाई कर्मकार प्रसूति, ठेका श्रमिक, घरेलु महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक प्रसूति एवं छात्रवृत्ति, असंगठित कर्मकार प्रसूति एवं छात्रवृत्ति, मिनीमाता महतारी जतन योजना, असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, सफाई कर्मकार के बच्चे हेतु छात्रवृत्ति योजना के तहत 1 करोड़ 86 लाख 27 हजार 750 रूपए का चेक प्रदान किया। छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण के तहत 8 हितग्राही  महेष कुमार निनावे, सुषमा रोकड़े, मनोहर तलरेजा, दीपाली तलरेजा, गोविन्द सोनी, सुरेन्द्र कुमार, मयाराम गंगबेर, पंकज कुमार चौधरी को नियमितीकरण प्रमाण पत्र दिया। चिटफण्ड कंपनी सहारा इंडिया के 4 हजार 309 निवेशकों को निवेश राशि 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार 238 रुपए का चेक प्रदान किया।  

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news