राजनांदगांव

छुरिया ब्लॉक के 4 शिक्षकों का सम्मान
17-Feb-2023 4:47 PM
छुरिया ब्लॉक के 4 शिक्षकों का सम्मान

राजनांदगांव, 17 फरवरी। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2022 के अंतर्गत छुरिया विकासखंड से 4 नवाचारी शिक्षकों को महापौर हेमा देशमुख, कलेक्टर डोमन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह, सहायक संचालक आदित्य खरे द्वारा सम्मानित किया गया।
सुन्दर साहू माध्यमिक शाला बूचाटोला को प्रयास विद्यालय में बच्चों का चयन, आनलाइन क्लास, अध्ययन सामग्री अपलोड, पढ़ई तुंहर द्वार एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ज्ञानदीप 2022 पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  शिक्षक बीरेन्द्र कुमार साहू प्राथमिक शाला बूचाटोला को पढई तुंहर द्वार कौशल प्रतियोगिता में बच्चों को जिला स्तर में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने, बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्माण एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य हेतु शिक्षादूत सम्मान, शिक्षक सुरेश कुमार साहू प्राथमिक शाला आलीवारा को नवोदय एवं प्रयास विद्यालय में अधिक बच्चों के चयन हेतु शिक्षादूत सम्मान, शिक्षिका पदमा लहरे प्राथमिक शाला कोरगुडा को नवाचारी गतिविधि अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम में विशेष कार्य हेतु शिक्षादूत सम्मान से सम्मानित किया गया। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news