राजनांदगांव

जिपं अध्यक्ष ने किसानों को बांटे बीमा पॉलिसी
17-Feb-2023 4:55 PM
जिपं अध्यक्ष ने किसानों को बांटे बीमा पॉलिसी

राजनांदगांव, 17 फरवरी। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव  75 अभियान के तहत खरीफ  फसल 2022 की भांति ही रबी फसल 2022-23 में 15 फरवरी से ’मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान का प्रारंभ किया गया है। 

अध्यक्ष श्रीमती साहू द्वारा किसानों को बीमा पॉलिसी का वितरण किया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए 100 प्रतिशत किसानों को फसल बीमा करने का साुझाव दिया गया। साथ ही विभाग के अधिकारियों द्वारा भी किसानों को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news