राजनांदगांव

कल निकलेगी बागेश्वर महादेव की बारात
17-Feb-2023 4:56 PM
कल निकलेगी बागेश्वर महादेव की बारात

राजनांदगांव, 17 फरवरी।  हेमू कलानी नगर स्थित शिव सेवा मंडल द्वारा गली नंबर 5 में प्राचीन सिद्धेश्वर भोले बाबा का मंदिर स्थित है।  इस वर्ष काशी विश्वनाथ के राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा शिव विवाह, सती प्रसंग एवं काशी के प्रसिद्ध मसानी होली भूत-प्रेतों द्वारा एवं नृत्य का भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा है।

18 फरवरी को शाम 6 बजे भगवान लाल बागेश्वर महादेव की भव्य बारात रथ बैंड आतिशबाजी के साथ शिव भक्तों के साथ निकाली जाएगी।  शिव सेवा मंडल के हरि  तेजवानी एवं अनिल गंगवानी ने शहर के सभी गणमान्य भक्तों को शिवरात्रि पर्व पर इस अनोखी एवं निराली शिवजी की बरात का साक्षात दृश्य देखने हेतु पधारने का आह्वान किया है। महाशिवरात्रि पर्व में महाकाल मंदिर सिंघोला में महाकाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। महाकाल मंदिर सिंघोला में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में कल 18 व 19 फरवरी को महापूजा का आयोजन किया गया है। जिसके तहत सुबह 3 बजे भगवान महाकाल का महारूद्र अभिषेक, सुबह साढ़े 4 बजे बाबा को भस्म अर्पण, सुबह 5 बजे भस्म आरती, सुबह साढ़े 6 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन किया गया है। दोपहर 3 बजे भगवान चंद्रमोलेश्वर रूप में नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। शाम 7 बजे संध्या आरती, रात्रि 10 बजे से प्रात: 4 बजे तक महाभिषेक, सुबह 5 बजे बाबा का सेहरा, दर्शन व आरती की जाएगी। 

19 फरवरी को भस्म आरती दोपहर 2 बजे की जाएगी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news