राजनांदगांव

जनसमस्या निवारण शिविर में मिले 276 आवेदन, 108 का निराकरण
18-Feb-2023 3:38 PM
जनसमस्या निवारण शिविर में मिले 276 आवेदन, 108 का निराकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 फरवरी।
बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे  टारगेट किलिंग व प्रदेश में बदतर कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर जिला भाजपा के आह्वान पर शुक्रवार को जिले में व्यापक चक्काजाम रहा। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक जिले के 9 प्रमुख स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता व नेता उपस्थित होकर इस आंदोलन को अंजाम दिया। 

चक्काजाम का शहर में सबसे व्यापक असर पार्रीनाला के पास देखा गया। यहां भाजपा नेता अभिषेक सिंह, खूबचंद पारख, सुरेश डुलानी, रमेश पटेल, राजेन्द्र गोलछा, त्रिगुण टॉक,  तरूण लहरवानी, प्रखर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, प्रदेश में चुन-चुनकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। सरकार भ्रष्ट्राचार में आकंढ डूबी हुई है। विकास के सारे कार्य ठप व बंद पड़े हैं। आम आदमी त्राही-त्राही कर रहे हैं, पर प्रदेश के मुखिया बघेल मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने में मस्त हैं। भाजपा नेता खूबचंद पारख ने कहा कि यह सरकार अब कुछ दिनों की मेहमान रह गई है।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इसी तरह चिखली गठुला पुल के पास मधुसूदन यादव, अतुल रायजादा, रविन्द्र सिंह, किशुन यदु, सावन वर्मा, अशोक चौधरी, आलोक बिंदल, ऋषिदेव चौधरी सहित अन्य अनेक नेताओं की अगुवाई में चक्काजाम आंदोलन हुआ। जिसमें भाजपा नेताओं ने भूपेश सरकार को झूठ व फरेब की सरताज बताते कहा कि शराबबंदी को लेकर गंगाजल उठाकर कसमें खाने वाले लोग आज गली-गली शराब की नदियॉ बहा रहे हंै। इसी तरह हल्दी चौक में भाजपा नेताओं संतोष अग्रवाल, नीलू शर्मा, कोमल सिंह राजपूत, आलोक श्रोती सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं की अगुवाई में विशाल चक्काजाम आंदोलन हुआ। जिसमें भाजपा नेताओं ने भूपेश सरकार पर कड़े प्रहार करते कहा कि प्रदेश में कानून व व्यवस्था की स्थित ध्वस्त हो गई है। जहॉ प्रदेश की बहु-बेटियॉ सुरक्षित नहीं है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या हो रही है,  इन सबके पीछे सरकार का षडय़ंत्र व लापरवाही उजागर हो गई है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई भी अधिकार नहीं है।

इसी प्रकार जिले के अन्य स्थानों डोंगरगांव में मेन रोड श्रीराम चौक पर डोंगरगढ़ में खैरागढ़ रोड पर लालबहादुर नगर एलबी चौक, छुरिया के बाजार चौक तथा कुमर्दा सहित डोंगरगढ़ के घुमका जालबांधा चौक में व्यापक चक्काजाम आंदोलन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news