दुर्ग

आवारा मवेशियों को पकडऩे अभियान, 44 पशुओं को गौठान भेजा
25-Feb-2023 3:25 PM
आवारा मवेशियों को पकडऩे अभियान, 44 पशुओं को गौठान भेजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 25 फरवरी।
रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। भिलाई निगम की टीम सभी जोन क्षेत्रों में तिथि वार आवारा पशुओं को पकडऩे अभियान चला रही है। अभियान के तहत दो दिनों में 44 आवारा पशुओं को पकड़ कर गौठान भेजा गया है। 

आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देश आयुक्त रोहित व्यास ने दिए हैं। रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकडऩे टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़ रहे हैं। काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे गौठान में छोड़ा जा रहा है। भिलाई निगम की टीम नेशनल हाईवे, प्रमुख सडक़ और अंदरूनी क्षेत्र की सडक़ पर तथा आवारा घूमने वाले मवेशियों को पकड़ रहे है। बीते दो दिनों से चल रहे विशेष अभियान में नेहरू नगर, रामनगर, सुंदर नगर एवं स्मृति नगर क्षेत्रों के भीतरी इलाकों से भी आवारा मवेशियों को पकडऩे की कार्रवाई की है। 

मार्केट क्षेत्रों में भी आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान चलाया जा रहा है।

 उल्लेखनीय है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इसी के तहत भिलाई निगम क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने पशु पालकों से अपील की है कि खुले में आवारा मवेशियों को न छोड़े और अभियान में सहयोग प्रदान करें। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news