राजनांदगांव
सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी रामाधर देशमुख पंचतत्व में विलीन
02-Mar-2023 3:36 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 मार्च। भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामाधर देशमुख का बुधवार देर शाम को निधन हो गया। स्थानीय सांई दर्शन कालोनी में निवासरत स्व. देशमुख 76 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। वह छुरिया में पदस्थ डॉ. नीतिन देशमुख के पिता थे। वह अपने पीछे एक पुत्र और दो सुपुत्री समेत नाती-पोतों का भरापूरा परिवार छोड़ गए। स्व. देशमुख मूलत: बालोद जिले के बुरहानपुर निवासी थे। उनके असामायिक निधन से कालोनी में शोक का माहौल है। गुरुवार सुबह सांई दर्शन कालोनी से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। शवयात्रा में परिजनों, सामाजिकजनों के अलावा अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। स्थानीय मठपारा स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सामाजिकजनों ने स्व. देशमुख को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।