राजनांदगांव
मानबती साहू का निधन
04-Mar-2023 3:55 PM
राजनांदगांव, 4 मार्च। विचारपुर निवासी मानबती साहू (80 वर्ष) का निधन हो गया। वे जंगलपुर हाईस्कूल में पदस्थ व्याख्याता सुरेश कुमार साहू की माता थीं। उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम में हुआ। वे अपने पीछे तीन पुत्रों नानुक राम, हरिशचंद्र एवं सुरेश साहू व्याख्याता सहित भरापूरा परिवार छोड़ गईं।