राजनांदगांव

कांकेतरा में मिले दो अजगर
05-Mar-2023 3:15 PM
कांकेतरा में मिले दो अजगर

राजनांदगांव, 5 मार्च। शहर से समीप ग्राम कांकेतरा के एक खेत के पास शनिवार को दो अजगर को देखा गया। जोड़े अजगर को देखकर ग्रामीणों में हडक़ंप की स्थिति निर्मित हो गई। वहीं ग्रामीणों ने अजगर दिखने की सूचना डायल-112 और वन विभाग को दी गई। सूचना के बाद एक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर दोनों अजगर को पकडक़र वन विभाग को सौंप दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के चिखली चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम कांकेतरा में जोड़े अजगर को ग्रामीणों ने देखा। अजगर दिखने की खबर गांव में फैल गई। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। उक्त खबर के बाद रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने अजगर जोड़े को मौके पर पहुंचकर  पकड़ा गया। जिसमें नर अजगर लगभग 9 फीट तथा  मादा अजगर लगभग 8 फीट था। उक्त अजगर को पकडक़र वन विभाग को सौंप दिया गया। सूत्रों का कहना है कि दोनों अजगर को वन विभाग की टीम ने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news