धमतरी

दुगली में भाजपा का विधानसभा स्तरीय बैठक आज
19-Apr-2023 12:12 PM
दुगली में भाजपा का विधानसभा स्तरीय बैठक आज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 19 अप्रैल।
भाजपा  सिहावा विधानसभा क्षेत्र का विधानसभा स्तरीय बैठक आज दोपहर  केकती सेंटर दुगली में आयोजित है।
इस बैठक में राजनांदगांव के पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी, भारतीय जनता पार्टी धमतरी जिला के प्रभारी नीलू शर्मा, सह प्रभारी हलधर साहू, सिहावा विधानसभा के प्रभारी एवं बस्तर के महाराजा कमलचंन्द्र भंजदेव, राष्ट्रीय मंत्री भारतीयजनता पार्टी किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह,पूर्व विधायक श्रवण मरकाम विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

उक्त बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही भारत के पीएम मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड का के संबंध में चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त संगठनात्मक चर्चा की जाएगी।

उपरोक्त बैठक में विधानसभा में निवासरत राष्ट्रीय एवं प्रदेश जिला मंडल के पदाधिकारी समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक, सहसंयोजक बूथ सशक्तिकरण के विस्तारक सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news