बलौदा बाजार

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने भूपेश सरकार कर रही काम-चंद्रदेव
19-Apr-2023 3:06 PM
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने भूपेश सरकार कर रही काम-चंद्रदेव

महिला सम्मान में शामिल हुए संसदीय सचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सरसींवा, 19 अप्रैल। सोमवार को बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम सरसींवा के मंडी प्रांगढ़ में ब्लॉक महिला कांग्रेस द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय शामिल हुए।

संसदीय सचिव राय का कार्यक्रम स्थल में पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ फूलमाला व गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद संसदीय सचिव राय ने सर्व प्रथम मंच में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के प्रतिमा का विधिविधान से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद मंच में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं कार्यक्रम में ब्लॉक भर से आए महिलाओं ने बारी बारी से संसदीय सचिव राय का फूलमाला व गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में आए अतिथि महिलाओं ने मंच से प्रदेश के मुख्य भूपेश बघेल के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार महिलाओं की सम्मान में कार्य कर रही है, और कहा भूपेश है तो भरोसा है। उन्होंने कहा, केंद्र में बैठी मोदी सरकार लगातार खाने पीने की चीजों के अलावा पेट्रोल डिजल और रसोई गैस की मूल्य को बढ़ा रही है। मतलब केंद्र की मोदी सरकार हमारे जेबों में डाका डाल रही है।

संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने सीएम भूपेश बघेल के नारे लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आज जो सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। निश्चित ही प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रही है। आज हमारी कांग्रेस सरकार खास करके महिलाओं के जीवकोपार्जन के लिए चाहे गोबर खरीदी हो चाहे महिला समूहों को उचित मूल्य की दुकान का संचालन करना हो ऐसे तमाम योजनाएं महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने हमारे कांग्रेस की सरकार ऐसा कार्य कर रही है।  संसदीय सचिव राय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हमेशा भोले-भाले जनताओं को लूटने का कार्य कर रही है। चाहे पेट्रोल डिजल के दामों में वृद्धि करके या फिर रसोई गैस के दामों में वृद्धि करके ऐसे सरकार को आने वाले समय में केंद्र से उखाड़ करके बाहर करना है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवा के आध्यक्ष पंकज चंद्रा, मुंद्रिका राय, भागवत साहू, ताराचंद देवांगन, किशन शर्मा, ब्यास वैष्णो, डॉक्टर परमा नन्द साहू, उर्मिला मनहर, रजनी बघेल, तोषराम साहू, दिलीप अनंत के साथ साथ भारी संख्या में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news