जशपुर

देशदेखा में लगभग 13 सौ फीट की ऊंचाई से देख सकते है सूर्यास्त का नजारा
19-Apr-2023 8:21 PM
देशदेखा में लगभग 13 सौ फीट की ऊंचाई से देख सकते है सूर्यास्त का नजारा

 पर्यटन स्थल हजारों पर्यटक रोजाना खूबसूरती का लुत्फ उठाते

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 19 अप्रैल।
जशपुर जिले के शहर से लगभग 15 किमी दूर पहाड़ की चोटी पर स्थित प्राकृतिक से सजी मनोरम स्थल, देशदेखा पर्यटन स्थल पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। यहां हजारों पर्यटक प्रतिदिन आते हैं और प्रकृति के साथ कुछ पल बिताते हैं। देशदेखा कैंपिंग साइट प्रदेश के सबसे खूबसूरत कैम्प साइट में से एक माना जाता है। 

पहाड़ी छोटी पर स्थित ये खूबसूरत कैम्प साइट गर्मियों के लिए एक परफेक्ट गेटअवे है।
देशदेखा पर्यटन स्थल प्राकृतिक रूप से आकर्षक है और इसे देखने दूरदराज के पर्यटक आते हैं और पहाड़ की चोटी पर स्थित मनोरम स्थल का आनंद लेते हैं। जिला प्रशासन द्वारा देशदेखा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है सभी सुविधाएं बढ़ाई जा रही है, जिससे पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। देशदेखा में सूर्यास्त के विहंगम दृश्य देखा जा सकता है, जो लगभग 1300 फीट की ऊंचाई से सूर्यास्त का नजारा यहां देखना प्रकृति के साथ खुद को जोडऩे जैसा है। इसकी अनुभूति के लिए यहां पहुंचने वाले पर्यटक करते हैं और अपने सुखद स्मरण लेकर जाते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखते हुए पर्यटक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित कर प्रकृति के साथ अपने आप को जोड़ते हैं।

इसी कड़ी में विगत दिनों मनेन्द्रगढ़ से आए सैलानियों ने देशदेखा में कैंपिंग का आनंद लिया। सैलानियों को जशपुर खूब भाया, यहाँ की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के हुए मुरीद। कैंपिंग के साथ लाइव म्यूजिक, बोनफायर, स्टोरी टेलिंग आदि का भी आनंद लिया। 

उल्लेखनीय है कि देशदेखा में सैलानियों के ठहरने के लिए कैंपिंग की व्यवस्था जिला प्रशाशन द्वारा कराया गया है। साथ ही कैंपिंग साइट में मूलभूत सुविधाएँ जैसे शौचालय, सोलर लाईट आदि भी जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई गई है। कैम्प साइट देशदेखा पर्यटन समूह द्वारा संचालित की जाती है जिस से की स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। लोग कैंपिंग की बुकिंग बर्थडे, गेट टूगेदर, एवं अन्य आयोजनों पर भी कर सकते है। ट्राइबल डांस, लाइव म्यूजिक, ट्राइबल म्यूजिक, स्टारगेजिंग, ट्रैकिंग, आदि जैसे एड ओन सेवाएं भी बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news