धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 22 अप्रैल। यूथ कांग्रेस की टीम इन दिनों मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है। यूथ कांग्रेस द्वारा यूथ जोड़ो जोड़ो अभियान सिहावा विधानसभा में चलाया जा रहा है। यह अभियान हर बूथ तक जाएगा। इस अभियान के जरिए युवा कांग्रेस की टीम हर बूथ में पहुंचकर यूथ को जोडऩे का काम कर रही है।
प्रमोद कुंजाम जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के द्वारा यह टास्क दिया गया है। जिससे डिजिटल अब युवा सीधा दिल्ली युवा कांग्रेस कार्यालय से जुड़ेंगे। उसमें हम काम कर रहे हैं हर बूथ पर 10 यूथ जोड़ रहे हैं। युवा जुडक़र मतदान केंद्र प्रबंधन के साथ पार्टी से जोडऩे का काम हो रहा है। युवाओ को जागरूक कर रहे हैं और बीजेपी की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी है उस पर चर्चा कर रहे हैं। आगे सोनू चौहान विधानसभा अध्यक्ष ने बताया यह अभियान बूथ स्तर तक युवाओं को जोडऩे का है। युवा कांग्रेस 2023 के चुनाव में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। निचले पायदान तक जाकर हम संगठन को मजबूत कर रहे हैं।