धमतरी

डाभा में कमल सखी का गठन
23-Apr-2023 8:31 PM
डाभा में कमल सखी का गठन

नगरी, 23 अप्रैल। भाजपा मंडल मगरलोड के ग्राम डाभा में कमल सखी का गठन किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य एवं महिला मोर्चा के सह प्रभारी नंदनी सिन्हा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है भूपेश सरकार को उखाड़ कर भेजने की। उन्होंने जो वादा किया था निभाया नहीं, शराब बंदी के लिए गंगाजल की झूठी कसम खाई। महिला स्व सहायता समूह का रोजगार छीना, ऐसे सरकार को उखाड़ कर फेंकना अति आवश्यक है।

मंडल प्रभारी राजेन्द्र गोलछा ने नंदनी सिन्हा को बधाई दिया एवं मंडल अध्यक्ष विजय यदु ने सभी महिला कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा महामंत्री भानुप्रिया साहू, विधानसभा मीडिया सह प्रभारी घनश्याम साहू, पूर्णिमा मारकंडे, मालती ठाकुर, महेश्वरी कुर्रे, सरिता बंजारे, उर्मिला सिन्हा, हीराबाई कुर्रे, उर्मिला कुर्रे, सोनिया कुर्रे, हीराबाई, कमलेश्वरी कुर्रे, दुखिन बाई साहू, मधुलता कुर्रे उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news