बलरामपुर

सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
29-Jun-2023 8:17 PM
सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रामानुजगंज, 29 जून।
टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक प्रतीक सिंह के नेतृत्व में खुशी का इजहार करते हुए नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जमकर आतिशबाजी की, वहीं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

इस अवसर पर प्रतीक सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार मानते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा सही निर्णय लिया गया है। श्री सिंह ने इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, केसी वेणुगोपाल का आभार माना। 

प्रतीक सिंह ने कहा कि टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है निश्चित रूप से सरगुजा संभाग की सभी सीटें कांग्रेस की झोली में आएंगी। 

इस दौरान निरज गुप्ता, राहुल वर्मन, मि_ू सोनी, अबरार अंसारी,अमरनाथ यादव, फिऱदौस आलम, हर्ष कश्यप, छितिज केसरी, विशाल गुप्ता, विवेक वर्मन, सोनू कश्यप, धीरज गुप्ता, कपिल यादव  सहित एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news