राजनांदगांव

समर्थन अभियान के तहत पूर्व सीएम ने स्कूल-कॉलेज में किया सघन जनसंपर्क
30-Jun-2023 4:01 PM
समर्थन अभियान के तहत पूर्व सीएम ने स्कूल-कॉलेज में किया सघन जनसंपर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 30 जून। केंद्र सरकार केंद्र में बैठी मोदी सरकार के सुशासन सेवा एवं गरीब कल्याण की जनकल्याणकारी योजनाओं के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विभिन्न स्कूलों के छात्रों से बातचीत की और उनकी जिज्ञासाओं से भरे प्रश्नों का उत्तर देकर संतुष्ट किया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह दोपहर 12 बजे सुंदरा स्थित डेंटल कॉलेज पहुंचकर  चेयरमैन नेमीचंद पारख, संतोष सावा एवं संजय गोलछा ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात  छात्र-छात्राओं, डॉक्टर, शिक्षकों एवं कॉलेज स्टॉफ से भरे आडिटोरियम में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में पूर्व सीएम डॉ. सिंह ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि  मोदी का विजन न केवल देश के लिए, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय जगत को भी राहत प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर टकटकी नजर से देख रहा है, इसके पीछे भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था है। आज भारत विश्व के तीसरे सबसे बड़े देशों में शामिल हो चुका है और आने वाले समय में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को लेकर मोदी ने लघु उद्योगों और मध्यम वर्ग का ध्यान रखते अपनी योजनाओं का विस्तार किया है।

उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि, स्वच्छता अभियान और आत्मनिर्भर भारत, लोकल फॉर वोकल, करोड़ों भारतीयों का जन-धन खाता खोलना और खाते के माध्यम से पैसों का ट्रांसफर होने से भ्रष्टाचार को शून्य करने की मोदी सरकार की नीति अब सफल होने लगी है। डिजिटल पेमेंट होने से जीएसटी एवं टैक्स संग्रहण में तेजी आई है। डॉ. सिंह ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने अब राज्यों की चिंता की है और छत्तीसगढ़ ने जो 15 वर्ष में रिकॉर्ड प्रगति की थी, उसे कांग्रेस की सरकार में ग्रहण लग चुका है। तत्पश्चात डॉ. सिंह कॉलेज के छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का समाधान किया।

इसके बाद डॉ. सिंह दोपहर 1 बजे युगांतर पब्लिक स्कूल पहुंचकर स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान डायरेक्टर सुशील कोठारी, अजय सिंगी, विनोद सदानी, पारस अग्रवाल, विनय लड्डआ, अखराज कोटडिया ने डॉ. रमन सिंह का स्वागत किया। युगांतर के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों से डॉ. सिंह ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते चर्चा की और अपनी बात रखी। तत्पश्चात युगांतर के छात्र-छात्राओं ने भी डॉ. रमन सिंह से रोचक प्रश्न पूछे। जिसका समाधान रमन सिंह ने उत्तर देकर किया।

संपर्क से समर्थन के कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, राजेंद्र गोलछा, प्रदीप गांधी,  तरुण लहरवानी, हकीम खान, गोलू गुप्ता, आशीष डोंगरे, किशुन यदु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news