राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जून। केंद्र सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू ने खुज्जी क्षेत्र के ग्राम कुमर्रा छुरिया, दीवानटोला, बैरागी भेड़ी में सरपंच, उपसरपंच, पंच व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का परचा वितरण करते संपर्क अभियान चलाया। वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध लोगों से मिलकर भाजपा के लिए समर्थन मांगा।
जिपं अध्यक्ष श्रीमती साहू ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी, तभी देश उन्नत एवं खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 9 साल में जनहित के लिए अनेक योजनाएं संचालित की। जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाकर देश हित में अपना योगदान देने के लिए समर्थन मांगा। जिला भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री घासीराम साहू ने भाजपा के लिए समर्थन जुटाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सुंदरलाल उईके, टीकम साहू, ज्ञानसिंह उईके, चिंताराम, काशीराम साहू, कमलेश मंडावी, कमल नेताम, रमेश उईके, लोकुश कंवर, गंगाराम साहू, फागूराम साहू, शेखर बांधे, तोरण साहू, ताराचंद साहू, खोमन साहू, मोहन मंडावी, सुरेश हिरवानी, राजेश नेताम, मन्नू सिन्हा, चैतू ठाकुर, हरिप्रसाद बांधे, रूपलाल यादव, ईश्वर खुटेल, तिलक ठाकुर, हरिचंद यादव, उमेन्द्र यादव, गोविंदा, ताम्रध्वज बांधे, पुरुषोत्तम बांधे, उदेराम, लेखू ठाकुर, कीर्तन ठाकुर, लेखु, सुरेश, नीलम, नीलू ठाकुर, हंसलाल सलाम आदि उपस्थित रहे।