राजनांदगांव

बूथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर
02-Jul-2023 4:11 PM
बूथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश के बूथ में पहुंचने से कार्यकर्ता उत्साहित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 2 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आदेशित बूथ चलो अभियान में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के मार्गदर्शन में  गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, दक्षिण ब्लॉक की बूथ चलो अभियान की प्रभारी महापौर हेमा देशमुख, युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, पर्यटन मंडल सदस्य निखिल द्विवेदी की उपस्थिति में बूथ चलो अभियान की मीटिंग कांग्रेस भवन में बूथ क्रमांक 114, 115 की बैठक संपन्न हुई।

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि 29 जून को बूथ चलो अभियान में दक्षिण ब्लॉक के सभी बूथों में बूथ कमेटी की आवश्यक बैठक बुलाई गई। बूथ चलो अभियान के प्रभारी कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल जैसे ही कांग्रेस भवन पहुंचे, उनका स्वागत किया गया। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने बूथ कमेटियों के बूथ अध्यक्षों एवं सदस्यों से बूथ मैनेजमेंट के संबंध में विस्तार से चर्चा की और बूथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

मंत्री पटेल ने कांग्रेसजनों को साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने की बात कही और भाजपा के झूठे तिलस्व को राजनांदगांव से तोडऩे का आगाज किया। उन्होंने बूथ कमेटी की हर माह बैठक की समीक्षा की और ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के कार्यों की सराहना की और बूथ अध्यक्षों से कहा आगामी समय में बूथ अध्यक्षों एवं कमेटियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की बात कही तथा आगामी कांग्रेस के कार्यक्रम हर घर कांग्रेस की जानकारी कांग्रेसजनों को दी।

 बैठक में झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, नासिर जिंदरान, अमित चंद्रवंशी, यशवंत पवार, राहुल केमे, जितेन्द्र शर्मा, सुनील यादव, विष्णु सिन्हा, अतुल शर्मा, अमर झा, संतोष पिल्ले, अमित खंडेलवाल, पोषण यादव, मनीष सिमनकर सहित बड़ी संख्या में बूथ कमेटी के सदस्य व कांग्रेसजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अमित चंद्रवंशी व आभार प्रदर्शन सूर्यकांत जैन ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news