राजनांदगांव

कर्मचारी हड़ताल की राह पर, दफ्तरों में कुर्सियां खाली
07-Jul-2023 4:43 PM
कर्मचारी हड़ताल की राह पर, दफ्तरों में कुर्सियां खाली

एकमुश्त सभी विभागों के कर्मियों की एक दिनी हड़ताल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 जुलाई।
चुनावी साल में सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार सिलसिलेवार हड़ताल कर रहे हैं। अलग-अलग विभागों के कर्मियों के हड़ताल में जाने से कार्यालयों की कुर्सियां खाली नजर आ रही है। स्थानीय जिला कार्यालय के सामने सभी विभागों के कर्मी आज एक दिनी हड़ताल पर है। कर्मचारियों के एक साथ हड़ताल में जाने से प्रशासनिक कामकाज भी ठप हो गया।

विभागों के संविदा कर्मी पहले से ही आंदोलन की राह में चलते आवाज उठा रहे हैं। अब नियमित कर्मियों ने एक साथ आंदोलन का रास्ता चुनकर सरकार और प्रशासन को मुश्किल में ला दिया है। प्रशासनिक काम ठप हो गए हैं।  हड़ताल के चलते लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। काम के लिए लोग दफ्तरों का चक्कर लगा रहे हैं। हड़ताल से लोगों का काम अटक गया है। इस बीच स्वास्थ्य कर्मचारी भी आंदोलन में अड़े हुए हैं। हड़ताल से एक तरह से प्रशासनिक सन्नाटा  जिला कार्यालय में पसरा हुआ है। हालांकि एक दिनी हड़ताल होने के कारण प्रशासन बेफिक्र है, लेकिन  मांग पूरी नहीं होने के कारण नियमित अधिकारी-कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल में जा सकते हैं। 

दफ्तरों में किसी भी तरह का आज काम नहीं हुआ। कलेक्टोरेट के अलावा जिला पंचायत, तहसील कार्यालय, जनपद समेत अन्य कार्यालय के कर्मी हड़ताल में रहे। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन द्वारा एक दिनी हड़ताल कर सरकार को चेतावनी दी गई है। 

आज हड़ताल में शिक्षा, न्यायालय, स्वास्थ्य कर्मी के अलावा अन्य विभाग के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। बताया जा रहा है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा करने के लिए ताकत लगा रहे हैं। सरकार पर दबाव बनता दिख रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news