राजनांदगांव

बागेश्वर में बहेगी महाशिव पुराण कथा की धारा
08-Jul-2023 3:05 PM
बागेश्वर में बहेगी महाशिव  पुराण कथा की धारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 जुलाई।
शहर की सेवाभावी महिलाओं द्वारा बागेश्वर धाम में महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके कथा वाचक पं. विनोद गोस्वमी होंगे। महाशिवपुराण कथा के मुख्य यजमान निखिल द्विवेदी सदस्य पर्यटन मंडल छग शासन हैं।  बागेश्वर धाम मंदिर ट्रस्ट एवं कस्तूरबा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में होने जा रहे इस  आयोजन के लिए कस्तूरबा भवन में शहर की सेवाभावी महिलाओं की एक बैठक ली गई। जिसमें बागेश्वर धाम महिला मंडल माहेश्वरी महिला मंडल, आराधना मंच, ओ कान्हा महिला मंडल, कस्तूरबा महिला मंडल सहित अन्य समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

कस्तूरबा महिला मंडल का पुनर्गठन

कस्तुरबा महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष शारदा तिवारी ने बताया कि गत दिनों निर्वाचन अधिकारी पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना की उपस्थिति में कस्तूरबा महिला मंडल का पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से समाजसेवी अलका जानी अध्यक्ष चुनी गई। वहीं आशा गुप्ता व उर्मिला गुप्ता, उर्मिला गुप्ता को  उपाध्यक्ष बनाया गया है। साधना तिवारी सचिव तो सह-सचिव विद्या पांडे  बनी है। कोषाध्यक्ष शोभा चोपड़ा को बनाया गया है। संरक्षक मंडल में शीला कोठारी, सरस्वती माहेश्वरी व शारदा तिवारी शामिल है। 

वहीं कार्यकारिणी सदस्य में अनिता जैन, नेमा लोहिया, आशा चौरसिया, शोभा चौरसिया, माया अग्रवाल के नाम प्रमुख है। इसी तरह मार्ग दर्शक मंडल में गीता डागा व उमा रूंगटा को लिया गया है। उक्त जानकारी सचिव  साधना तिवारी ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news