राजनांदगांव

मुख्यमंत्री द्वारा बोला गया बहुत बड़ा झूठ - चौधरी
08-Jul-2023 3:11 PM
मुख्यमंत्री द्वारा बोला गया बहुत बड़ा झूठ - चौधरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 जुलाई।
भाजपा किसान नेता अशोक चौधरी ने  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस बयान का जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को धान खरीदी मामले में झूठा बयानबाजी का आरोप लगाया है उसकी निंदा की है।

श्री चौधरी ने कहा कि केंद्रीय पूरी में छत्तीसगढ़ से 65 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदने का निर्णय केंद्र सरकार ने लिया, इसी कारण 100 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का निर्णय छत्तीसगढ़ सरकार ले सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि धान खरीदी की संपूर्ण राशि केंद्र सरकार देती है। यह सही है भूपेश बघेल केंद्रीय पूल में चावल खरीदी को धान खरीदी से अलग बताकर प्रधानमंत्री पर पलटवार किया है। 

ज्ञात हो कि यदि केंद्रीय पूल में छत्तीसगढ़ का चावल नहीं खरीदा जाता है तो भूपेश बघेल की सरकार 100 लाख मीट्रिक टन धान खरीद सकती है। क्या कान को सीधे पकडिय़े या घुमाकर पकडिय़े कान ही पकड़ आएगा, इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह करने कोशिश नहीं करें तो ही अच्छा है। संपूर्ण समर्थन मूल्य एवं उसकी ढुलाई, मजदूरी और बोरा सिलाई की मजदूरी भी केंद्र सरकार प्रदान करती है। यह प्रक्रिया आज से नहीं हमेशा से रही है, इसलिए बात को घुमा फिराकर कहना उचित नहीं है। 

भूपेश बघेल द्वारा यह आरोप लगाना बनारस में 1200 में धान बिकता है, सरासर झूठ है, क्योंकि कोई भी किसान 2000 समर्थन मूल्य के एवज में 1200 रुपए में धान नहीं बेच सकता, अब किसान इतना मजबूर भी नहीं छत्तीसगढ़ में गर्मी फसल का धान भी अ_ारह सौ से दो हजार के ऊपर बिका है ऐसे में  किसानों द्वारा अपनी उपज को 12 सौ में कैसे बेच सकते हैं। 
उत्तरप्रदेश में पैक्स के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था है। उत्तरप्रदेश में मुख्य फसल धान नहीं है। मुख्य फसल गेहूं उत्पादन है, ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा बहुत बड़ा झूठ बोला गया है। जनता इस चुनाव में कांग्रेस की सरकार को अवश्य  सबक सिखाएगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news