राजनांदगांव

छग कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
08-Jul-2023 3:18 PM
छग कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा  ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 जुलाई।
छग कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा राजनांदगांव अपने प्रांतीय संयुक्त मोर्चा के प्रमुख कमल वर्मा, संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, अनिल शुक्ला संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी महासंघ एवं महेन्द्र सिंह राजपूत छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के आह्वान पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा राजनांदगांव के जिला संयोजक, डॉ. केएल टांडेकर, जिला महासचिव सतीश ब्यौहरे, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी के नेतृत्व में राजनांदगॉव जिले में शासकीय सेवकगण अपनी डीए और गृहभाड़ा भत्ते सहित पांच सूत्रीय लंबित मांगों के समर्थन में एक दिवसीय प्रान्तव्यापी हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन के माध्यम से आंदोलनरत हुए। तहसील-ब्लॉक-जिले के  शासकीय सेवकगण अपने अपने मुख्यालय में इक_ा होकर धरना प्रदर्शन करते दिखाई दिए। 

इसी तारतम्य में विकासखंड राजनांदगांव में भी एकजुट होकर आंदोलन किए। तत्पश्चात रैली निकालकर अपने जायज मांगों के लिए हाथों में तख्ती लिए नारेबाजी करते शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जिला कार्यालय पहुंचे, जहां पर मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। डीए एवं गृह भाड़ा भत्ता सहित पांच सूत्रीय लंबित मांगों के समर्थन में शासकीय सेवकों का जन सैलाब दिखाई दिया। मांगों को लेकर यह आंदोलन 7 जुलाई को सुबह लगभग 10 बजे से शाम 4 बजे तक धरनास्थल जिला कार्यालय के सामने फ्लाई ओव्हर के नीचे संपन्न हुआ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news