राजनांदगांव

जिला किसान कांग्रेस ने की विस अध्यक्षों की नियुक्ति
09-Jul-2023 4:05 PM
जिला किसान कांग्रेस  ने की विस अध्यक्षों  की नियुक्ति

राजनांदगांव, 9 जुलाई। जिला किसान कांग्रेस ने सभी विधानसभा में विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति की है। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल खैरा, छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं महासचिव कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के मंशानुरूप कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष पदम कोठारी व किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मदन साहू की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू  ने उक्त नियुक्ति की है। 

इसके तहत ग्राम अंजोरा निवासी जनपद सदस्य तुलदास साहू को राजनांदगांव विधानसभा, ग्राम नागतराई निवासी पूर्व जनपद अध्यक्ष गोविंद टंडन को डोंगरगढ़ विधानसभा, ग्राम बिल्हरी निवासी पूर्व जनपद सदस्य होमदत्त वर्मा को डोंगरगांव विधानसभा और कल्लूबंजारी निवासी जयपाल यादव को खुज्जी विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मदन साहू ने बताया कि सभी विधानसभा में  उक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति संगठन की मजबूती के लिए किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news