बलरामपुर

हरीतिमा में पौधा वितरण
12-Jul-2023 8:36 PM
हरीतिमा में पौधा वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 12 जुलाई।
वन विभाग राजपुर के हरीतिमा पौधशाला में पौधा तुंहर द्वार योजना कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, लघुवनोपज संघ के जिलाध्यक्ष लालसाय मिंज व लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पौधा तुंहर द्वार योजना के तहत विकास खंड में कई योजनाओं के तहत पौधों का वितरण किया जाना है इसके तारतम्य में राजपुर हरीतिमा पौधशाला में पौधा वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में अतिथियों ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान राजपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी महाजन साहू ने बताया कि वन संपदा योजना के तहत लगभग 92 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा, हितग्राहियों को पंजीयन के हिसाब से उनके पौधे उनके घर तक पहुंचाए जाएंगे।

जिला बलरामपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पौधरोपण बेहद आवश्यक है उन्होंने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे वह सभी लगाएं तथा उनकी देखरेख भी जरूर करें।

इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी लघु वनोपज संघ के जिलाध्यक्ष लालसाय मींज लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी जिला जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल सुनील सिंह वन परीक्षेत्र अधिकारी महाजन साहू सहायक वन परीक्षेत्र अधिकारी रामप्रताप राही सुशील ठाकुर सहित वन विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news