राजनांदगांव

लोक संस्कृति को सहेजने का काम कर रही सरकार, छत्तीसगढिय़ों का बढ़ाया मान-नवाज
21-Jul-2023 12:15 PM
लोक संस्कृति को सहेजने का काम कर रही सरकार, छत्तीसगढिय़ों का बढ़ाया मान-नवाज

राजनांदगांव, 21 जुलाई। हरेली पर्व पर छुरिया के कुमर्दा में गेड़ी दौड़ के आयोजन में शामिल होने पहुंचे जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोक संस्कृति को सहेजने के साथ बढ़ावा देने का काम किया है। देशभर में छत्तीसगढ़ पर्व एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने किए जा रहे प्रयासों का ही असर है कि विदेश में बैठे लोग भी इससे दूर नहीं रह पा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने हरेली पर्व पर अवकाश घोषित कर हमारी प्रदेश की परंपरा को सम्मान देने का काम किया है।

नवाज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ अभियान में जितना जोर विकास कार्यों पर दिया गया, उतना ही प्रयत्न प्रदेश की जनता को देश में सम्मान दिलाने के लिए भी हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब छत्तीसगढ़ पर्व की अलग रौनक दिखाई देती है। अब प्रदेश के साथ ही पूरे देश में इनकी चर्चा रहने लगी है। आयोजन में बैंक अध्यक्ष नवाज के साथ रमेश खंडेलवाल, नरेश शुक्ला, राजकुमारी सिन्हा, कांति भंडारी, विद्या ताम्रकर, गिरधारी साहू, चुम्मन साहू,  लक्ष्मी साहू, शरद चंद्राकर, अग्नुराम साहू, लालचंद साहू, उर्मिला साहू, गिरधारी साहू,  विक्रांत, सरिता भुआर्य, देव, समीर, गणेश पटेल, मनीष कोसरिया, पंकज यादव एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

किसानों को सरकार ने बनाया समृद्ध

नवाज ने कहा कि हरेली पर्व का प्रदेश में अत्याधिक महत्व है। नवाज ने कहा कि छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार कहे जाने वाला हरेली किसानों से जुड़ा हुआ त्यौहार है। इस पर्व पर अधिक रौनक की वजह आज किसानों की प्रदेश में स्थिति भी है। भूपेश सरकार ने किसान को कर्जमुक्त करने का काम किया है। किसानों को उनकी उपज का सही दाम देने का काम किया है, इसलिए आज प्रदेश के किसान समृद्ध हो गए हैं।

ग्रामीणों ने किया स्वागत

छुरिया के कुमर्दा पहुंचे बैंक अध्यक्ष नवाज का ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। नवाज ने ग्रामीणों को संबोधित करते कहा कि सरकार ने हर घर तक विकास पहुंचाने का काम किया है। इस दौरान नवाज ने सरकार द्वारा चलाई जा रही नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी के बारे में भी जानकारी दी। ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम 5 हजार और द्वितीय 3 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। ऐसे ही महिला वर्ग में भी प्रथम 5 और द्वितीय 3 हजार रुपए इनाम था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news