राजनांदगांव

मणिपुर की घटना शर्मनाक, मोदी सरकार में महिलाएं असुरक्षित - हेमा
21-Jul-2023 4:54 PM
मणिपुर की घटना शर्मनाक, मोदी सरकार में महिलाएं असुरक्षित - हेमा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 जुलाई।
मणिपुर में कुकी समुदाय की 2 महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना का 5 मई का वीडियो वायरल हुआ। इस शर्मसार कर देने वाली घटना ने देश के लोगों का मन व्यथित किया है। इस घटना की महापौर हेमा देशमुख ने कड़ी भत्र्सना करते मोदी सरकार की नाकामी बताई। मणिपुर की घटना हमारे देश के इतिहास के लिए एक बड़ा धब्बा है। हमारे देश की पृष्ठभूमि, महिलाओं की सुरक्षा और उनके मान-सम्मान पर ही आधारित है। 

उन्होंने कहा कि ये वो देश है, जहां पर भगवान राम को आदर्श माना जाता है, जो सीता मां को लेकर आए, रावण ने सीताजी को छुआ तक नहीं, जहां पर भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को चीरहरण से बचाया। उसी देश में जब महिला को नंगा कर उसकी परेड कराई जाती है, एक महिला के साथ गैंगरेप भी किया गया। महिला का नग्न परेड हमारे देश की ऐसी सच्चाई दिखाता है, जिसे हम सुनना नहीं चाहते हैं। इसे कोई भी नहीं सुनना चाहता है, लेकिन ये एक बड़ी सच्चाई है। ये हो रहा है और ये हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री को इससे कोई सारोकार नहीं, उन्हें कोई दुख नहीं, वे अपने झूठी शान में लगे हुए हैं।

महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि सरकार मणिपुर मामले में पूरी तरह से विफल रही है। अगर वहां कुछ हो रहा है तो उसके लिए सरकार ही जिम्मेदार है। समाज के लिए ऐसी घटनाएं शर्मनाक हैं और महिलाएं क्या सोचती हैं कि क्या उनके साथ भी ऐसी घटनाएं हो सकती है।

महिलाओं का इस घटना के बाद आत्मविश्वास हिल गया है, ऐसे तो कोई भी महिला सुरक्षित महसूस नहीं करेगी, क्योंकि प्रधानमंत्री को इससे कोई लेना देना नहीं है, वे तो सिर्फ  झूठी वाहवाही लेने में लगे हुए हैं। इस घटना के बाद मोदी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। इस शर्मनाक घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news