राजनांदगांव

मोदी सरकार महिलाओं पर अत्याचार का पर्याय -कुसुम
22-Jul-2023 4:16 PM
मोदी सरकार महिलाओं पर अत्याचार का पर्याय -कुसुम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 जुलाई।
छग प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं अधिवक्ता कुसुम दुबे ने मणिपुर की घटना को नारी शक्ति पर अत्याचार के साथ-साथ मानवता को शर्मसार देने वाली घटना करार देते कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार जहां महंगाई, बेरोजगारी रोकने में विफल है। वहीं भाजपा शासित राज्यों में निरंतर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से संविधान का उल्लंघन के साथ मानवता शर्मसार हो रही है। जिससे यह प्रमाणित होता है कि डबल इंजन की सरकार अत्याचार व मानवता पर कलंक का पर्याय बन गया है? उसके बाद भी भाजपा के केंद्रीय एवं राज्य के नेतागण छग में अशांति फैलाने का खेल खेल रहे हैं।

श्रीमती दुबे ने कहा कि भाजपा शासित राज्य में हाथरस, कठुआ में महिलाओं पर अत्याचार के बड़े मामले हुए हैं, क्योंकि इन मामलों में राज्य सरकार का संरक्षण मिला हुआ था। सबसे दुखद पहलू यह है कि मणिपुर निरंतर जल रहा है। लगातार घटनाओं के वीडियो आ रहे है उसी के चलते एक वीडियो वायरल हुआ। यद्यपि यह घटना 4 मई की है, पर यह चिंता का विषय है कि किस प्रकार से इस नृशंस कृत्य को दबाया गया। दो आदिवासी जिसमें एक 21 वर्षीय युवती को नग्न अवस्था में घुमाकर अमानवीय कृत्य करते उनके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देकर उन्हें एवं उनके परिजनों को मौत के घाट उतार दिया गया और इस मामले को पूरी तरह से दबाने का खेल खेला गया था। इससे यह भी साबित होता है कि भाजपा शासित राज्यों में मानवता नाम की कोई चीज नहीं है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news