राजनांदगांव

महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला
25-Jul-2023 4:02 PM
महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 जुलाई।
महिला कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा के नेतृत्व में मणिपुर की घटना को लेकर विरोध जताते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन करते जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस का कहना है कि हिंसक घटनाओं को रोकने में भाजपा की केंद्र एवं स्थानीय सरकार पूरी तरह विफल रही है। इसे रोकने कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। इस घटना से पूरा देश शर्मसार है।

महापौर व महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा सुदेश देशमुख ने मोदी व बीरेंद्र सिंह पर निशाना साधते  कहा कि सबसे पहले मोदी सरकार ने राज्य में चल रहे जातीय संघर्ष के मुद्दे को पूरी तरह से नजर अंदाज कर दिया। भाजपा के मोदी सरकार राजनीतिक स्वार्थ के न ही शांति के लिए कोई अपील नहीं की है, न ही मणिपुर के मुख्यमंत्री से पद छोडऩे कहा है। 

महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा ने कहा कि 2 महीने तक प्रधानमंत्री को समय नहीं मिला मणिपुर जाने का। सुप्रीम कोर्ट को कहना पड़ गया कि अब कार्रवाई नहीं की तो हम करेंगे, तब जाकर पहला शब्द मणिपुर में हो रही हिंसा के लिए मोदी के मुंंह से निकला और इसे बेशर्मी ही कहा जाएगा कि मणिपुर पर अपनी नाकामी छुपाने के लिए छत्तीसगढ़ का नाम ले लिया।

उक्त कार्यक्रम में  हेमा देशमुख, शारदा तिवारी, माया शर्मा, कुसुम दुबे, प्रज्ञा गुप्ता, खेरून निशा, दुलारी साहू, प्रतिमा बंजारे, रीना पटेल, सावित्री श्रीवास्तव, विक्रम नेताम, मधुबाला श्रीवास्तव, फरहा खान, प्रीती शर्मा आदि महिलाएं मौजूद रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news