राजनांदगांव

आंध्र के उठाई गिरोह से सवा चार लाख और जब्त
30-Jul-2023 12:03 PM
आंध्र के उठाई गिरोह से सवा चार लाख और जब्त

   दुर्ग में किराए के मकान से रकम बरामद  

राजनांदगांव, 30 जुलाई। शहर के बाहर स्थित बीयर बार में खाना खाने गए एक व्यक्ति के कार की कांच तोड़कर लाखों रुपए की उठाईगिरी करने वाले गिरोह से पूछताछ में पुलिस ने सवा चार लाख रुपए और बरामद किए हैं। गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कड़ी पूछताछ में उक्त रकम को दुर्ग में एक किराये के मकान से बरामद किया है। इस तरह पुलिस ने अब तक लगभग 5 लाख 70 हजार रुपए उठाईगिरोह से जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार कामठी लाईन के रहने वाले राघवेन्द्र शुक्ला 21 जुलाई को बीयरबार में खाना खाने के लिए गए थे। उस दौरान उनकी कार से  आंधप्रदेश के एक उठाईगिरी गिरोह ने कांच तोड़कर 11 लाख 40 हजार रुपए पार कर दिए थे। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी और अपने सूचना तंत्र के जरिये आरोपियों की पहचान की। एक आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके पास से एक लाख 40 हजार रुपए नगद बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर दुर्ग में किराए के मकान में धावा बोलकर 4 लाख 30 हजार रुपए जब्त किया। पुलिस शेष फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। कोतवाली पुलिस ने सप्ताहभर के भीतर आरोपियों को ढूंढ निकाला। वारदात को 4 आरोपियों ने अंजाम दिया था। जिसमें एक पुलिस की गिरफ्त में है। अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को उठाईगिरोह से कई और मामलों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। यह गिरोह पेशेवर तरीके से सक्रिय रहा है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई मामलों का पर्दाफाश हो सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news