गरियाबंद
कुशवाह ने पत्रकार कार्यालय में किया ध्वजारोहण
17-Aug-2023 9:53 PM
मैनपुर, 17 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 7.30 बजे पत्रकार कार्यालय में अध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाह ने ध्वजारोहण किया। सबसे पहले भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद शहीदों की कुर्बानी को याद कर पुष्प अर्पित कर उन्हें प्रणाम किया। कुशवाहा द्वारा ध्वजारोहण होने के उपरांत संरक्षक हसन खान, उपाध्यक्ष शंकर बघेल, पुलस्त् शर्मा, रामकृष्ण ध्रुव, पूरन मेश्राम, ब्रज सोनवानी, राधेश्याम पटेल सभी ने राष्ट्रीय गान गाकर तिरंगे को सलामी दी।