राजनांदगांव

120 फीट शिवलिंग का जलाभिषेक
18-Aug-2023 12:57 PM
120 फीट शिवलिंग का जलाभिषेक

अद्भुत नजारा देखने शिव भक्तों का बर्फानी आश्रम में रहा मजमा
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 18 अगस्त।
सावन माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इसी कड़ी में स्थानीय बर्फानी आश्रम  स्थित 120 फीट के शिवलिंग का सवा लाख लीटर पानी और छह हजार लीटर दूध से जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक के लिए एक विशाल क्रेन मंगाया गया था। क्रेन के माध्यम से विशाल पात्र को शिवलिंग रूपी मंदिर के गुंबज के ऊपर ले जाया गया। तत्पश्चात पंडि़तों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच महाभिषेक किया गया। इस मौके पर हर-हर महादेव, बोल बम की गूंज बनी रही। 120 फीट शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए क्रेन मंगाई गई थी। इस अभिषेक में 20 फीट ऊंचा और 45 फीट चौड़ाई वाला पात्र का उपयोग किया गया। जिसमें सवा लाख लीटर पानी और छह हजार लीटर दूध का इस्तेमाल किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news