राजनांदगांव

राजनीति और व्यवहार नीति में दक्ष थे भोजवानी - कांग्रेस
18-Aug-2023 3:56 PM
राजनीति और व्यवहार नीति में दक्ष  थे भोजवानी - कांग्रेस

राजनांदगांव, 18 अगस्त। अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री एवं राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक का सफर नेतृत्वकर्ता लीलाराम भोजवानी के निधन पर राजनांदगांव कांग्रेस परिवार ने उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया है ।  कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि राजनीति के साथ-साथ व्यवहारिक पक्ष को बड़ी कुशल संजीदगी से निर्वहन करने में दक्ष भोजवानी के प्रतिपक्ष विपक्ष के सभी आदर भाव रखते थे, उनके निधन से राजनांदगांव ही नहीं समूचा छत्तीसगढ़ ने एक कुशल व्यक्तित्व को खोया है और राजनीति में जो रिक्तता आई है उसे जल्द पूरा किया जाना संभव नहीं है। भोजवानी के निधन पर कांग्रेस परिवार से जिला अध्यक्ष पदम कोठारी, कुलबीर सिंह छाबड़ा, शाहिद भाई, थानेश्वर पाटिला, धनेश पाटिला, विधायक इंद्रशाह मंडावी, दलेश्वर साहू, छन्नी साहू, भुनेश्वर बघेल, यशोदा वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज, आदि ने शोक व्यक्त किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news