बलरामपुर

70 ने ली भाजपा की सदस्यता
20-Aug-2023 8:39 PM
70 ने ली भाजपा की सदस्यता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 20 अगस्त।
सामरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत टाटीझरिया में आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय  जिला पंचायत सदस्य सह प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा अंकुश सिंह के नेतृत्व में लगभग 70 की संख्या में युवा साथी सहित महिलाओं ने नरेंद्र मोदी के कामों व भारतीय जनता पार्टी  की रीति नीति से प्रभावित होकर आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में अंकुश सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

उपस्थित सभी महिलाओं एवं युवाओं ने एकजुट होकर अगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने  का संकल्प लिया, साथ ही साथ उन्होंने स्थानीय जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह को यह भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में पार्टी में और भी लोगों को जोडऩे का काम करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य सह प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा अंकुश सिंह,नगर अध्यक्ष अभय गुप्ता ग्राम टाटीझरिया सरपंच संतोषी सिंह उपसरपंच महेंद्र यादव, संतोष यादव पंच महेश ,बिटुदेवी ,देवराज राम ,मोहन राम  उपस्थित थे।

इन लोगों ने की पार्टी की सदस्यता ग्रहण 
पुष्पनाथ,राजेंद्र,भेजय,सुधराम,महेश्वर,लालदेव,दीपक,अशोक,अमित यादव,विजय उराँव,राजकुमार नागवंशी,अशोक सिंह,भानुप्रताप सिंह,भगतसिंह,स्वराज नागवंशी,लखन राम,सुरेन्द्रकुमार,पंकज रवि, राजू चिक, संतोष यादव, उमेश यादव, कैलाश नागवंशी, शिवराज नागे, प्रकाश सिंह, विकैया चिक, धूमलेश सिंह, बाबूलाल चिक, आशीष यादव, दिनेश यादव, बालमकुंद यादव, मुकेश्वर यादव, महादेव नागवंशी, बंधन नागवंशी,हलची,फुलमतिया,अयटवारी, ललिता, मेदगी, संतोषी, अल्पशिला, देवमुनिया, सुशिता, मगवती, अयतवारी, रोपनी, राजमुनि सहित सावित्री।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news