बलरामपुर

शिक्षक से ऑनलाइन ठगी आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
21-Aug-2023 9:05 PM
शिक्षक से ऑनलाइन ठगी आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर/राजपुर, 21 अगस्त।
बलरामपुर जिले के राजपुर में शिक्षक के साथ फोन पे के माध्यम से धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रविन्द्र सिंह निवासी राजपुर ने फोन पे के माध्यम से टाटा प्ले को 1713 रूपये का रिचार्ज किया था, जिसका पैसा कटने के बाद टी.वी. रिचार्ज नहीं हुआ था। तब प्रार्थी अपने दोस्त सुरेश के साथ मिलकर गूगल से कस्टमर केयर का नम्बर सर्च कर कॉल किया। अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी व सुरेश को अपने मोबाइल पर एनी डेस्क, आर.डी. क्लाईट, एवं रस्ट डेस्क एप्प डाउनलोड करने बोला तो प्रार्थी द्वारा उक्त एप को अपने मोबाईल फोन में डाउनलोड किया तथा अज्ञात आरोपी के कहे अनुसार अपने बैंक खाता की गोपनीय जानकारी अज्ञात व्यक्ति को बता दिया। जिसके बाद उसके खाते से 6 बार में कुल 3.70,000 रूपये कट गया। जब प्रार्थी को ठगी होने का अहसास हुआ तो उसने 19 जुलाई को प्रार्थी द्वारा अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारक के विरूद्ध थाना राजपुर में अपराध दर्ज करया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर चन्द्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी रितेश चौधरी के निर्देशन में टीम तैयार कर विवेचना के दौरान उक्त मोबाईल धारक का तकनीकी विश्लेषण किया। 

आरोपी का लोकेशन बड़ा डुमरिया थाना मसलिया, जिला दुमका का होना पता चला जिसके आधार पर थाना प्रभारी राजपुर द्वारा सउनि नीलमणी कुजूर आरक्षक संजय जायसवाल, विजेन्द्र भगत, सायबर सेल से आरक्षक सुखलाल सिंह, आकाश तिवारी के साथ टीम गठित कर झारखण्ड के जिला जामताड़ा, देवघर, दुमका रवाना किया गया। जिन्होंने तकनीकी मदद से उपरोक्त मोबाईल के साथ घटना में प्रयुक्त अन्य मोबाईल नम्बर के आधार पर आरोपी शाहनवाज अंसारी (37 वर्ष) बड़ा डुमरिया, थाना मसलिया जिला दुमका झारखण्ड को पकड़ा, जिसने रमजान अंसारी और मानवर अंसारी, निवासी बड़ा डुमरिया के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किया गया।

आरोपियों द्वारा ठगे गये रकम को पी.एन.बी. एच.डी.एफ.सी. आदि बैंकों में पालकती राजस्थान में ट्रान्सफर किया गया है। वर्तमान में गिरफ्तार आरोपी के द्वारा अपने हिस्से के रकम को खर्च करना बताया हैं। रकम रहमान और मानवर के पास होना बताया है। पुलिस ने घारा 420 में तहत शाहनवाज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी रहमान अंसारी व मानवर अंसारी फरार है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news