जशपुर

बोलेरो-बाईक में टक्कर, एक मौत, एक घायल
25-Aug-2023 8:02 PM
बोलेरो-बाईक में टक्कर, एक मौत, एक घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 25 अगस्त। गुरुवार को एनएच 43 पर कुनकुरी से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम टांगरपानी के पास बाईक और बोलेरो में टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 दुर्घटना की सूचना पर कुनकुरी पुलिस मौके पर पहूंच गई और घायल को उपचार के लिए कुनकुरी अस्पताल भेज दिया है। वही मृतक के शव को मच्र्यूरी में रखा गया है। दुर्घटना में बोलेरो पत्थलगांव पुलिस के होने की प्रारंभिक जानकारी मिल रही है।

थाना प्रभारी कुनकुरी सुनील सिंह ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विकास तिर्की एवं अर्जुन तिर्की ग्राम केसरा, कमलेश्वरपुर सरगुजा के रहने वाले हैं। ग्राम पंचायत कुंजारा के ग्राम साजापानी में क्रेडा विभाग द्वारा कराये जा रहे नल जल योजना के काम में कार्यरत थे।

 दोनों युवक बाईक क्रमांक सीजी 13 एव्ही 9623 से ग्राम कुंजारा से अपने घर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान ग्राम टांगरपानी के पास में सामने से आ रही बोलेरो सीजी 03 9716 से उनकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने विकास तिर्की को मृत घोषित कर दिया तथा अर्जुन तिर्की को गंभीर रूप से घायल होने के कारण सघन उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news