जशपुर

समितियों में अव्यवस्था, कारण बताओ नोटिस
28-Aug-2023 3:20 PM
समितियों में अव्यवस्था, कारण बताओ नोटिस

राज्य उडऩदस्ता दल ने कृषि केन्द्रों का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 28 अगस्त।
जिले के कांसाबेल, कुनकुरी, दुलदुला, जशपुर एवं मनोरा विकासखण्ड के विभिन्न कृषि केन्द्रों में राज्य स्तरीय उडन दस्ता दल द्वारा निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण दल में संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर के उप संचालक कृृषि उमेश सिंह तोमर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी पत्थलगावं राकेश कुमार पैकरा, उर्वरक निरीक्षक मिथुन चौधरी, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कमलेश कुमार पैकरा, उर्वरक निरीक्षक कुनकुरी कमलेश सिदार, निरीक्षक दुलदुला अनिल कुमार तिर्की एवं उप संचालक कृषि जशपुर के शाखा प्रभारी सुुदर्शन नाग शामिल थे। 

उप संचालक कृषि विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि निशांत ट्रेडर्स अन्नु कृषि केन्द्र कांसाबेल, दीपक खाद बीज भंडार कुनकुरी एवं अन्नु सीडस कुनकुरी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दुलदुला एवं गम्हरिया का निरीक्षण किया गया। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दुलदुला एवं गम्हरिया में उपलब्ध वर्मी कम्पोस्ट खाद का नमूना लेकर प्रयोगशाला को भेजने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही समितियों में अव्यवस्था पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस दिया गया। 

इसी प्रकार अन्नु कृषि केन्द्र कांसाबेल मेें पी.पी.एल.,डी.ए.पी. खुली बोरी में पायी गई तथा भारी अव्यवस्थाए गोदाम में पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस एवं पी.पी.एल डी.ए.पी. का नमूना लेकर प्रयोगशाला को भेजी गई। नमूना प्राप्त होते तक एन.एफ.एल युरिया को विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही ह्यूमिसिड का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजी गई है, नमूना का परिणाम आते तक 21 दिवस के लिए विक्रय पर प्रतिबंधित किया गया है। 

निरीक्षण के दौरान दीपक खाद बीज भंडार कुनकुरी में एन.एफ.एल युरिया का नमूना लेकर प्रयोगशाला को भेजी गई। नमूना प्राप्त होते तक एन.एफ.एल युरिया को विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news