बलरामपुर

भाजपा लाभार्थी व महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन
30-Aug-2023 7:01 PM
भाजपा लाभार्थी व महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 30 अगस्त।
भाजपा लाभार्थी व महिला स्व. सहायता समूह की सम्मेलन बारियों के ग्राम रेवतपुर में झारखंड के कांके विधायक समरी लाल के मुख्य अतिथि व मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल जायसवाल के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता एवं अनुसूचित जन जाति प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कमला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भव्य मोटरसाइकल रैली निकाली गई।

बरियों मंडल के ग्राम रेवतपुर में सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता एवं अनुसूचित जनजाति के प्रदेश प्रतिनिधि कमला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित भाजपा लाभार्थी व महिला स्व सहायता समूह की सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समरी लाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने विकास कार्य कुछ भी नहीं किया है। गांव-गांव में सडक़ों की स्थिति बहुत ही दयनीय है स्वास्थ्य, बिजली,पानी सभी की स्थिति खराब है। मैं पिछले आठ दिनों से विधानसभा सामरी के राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी, चांदो, सामरी,बारियों के दुर्स्थत अंचल में गया सभी गांवों की स्थिति बहुत ही खराब है लोग विकास के लिए तरस रहे है। राज्य सरकार लोगो का प्रधानमंत्री आवास को पांच वर्षों तक रोक के रखा है। इस बार आप कांग्रेस के विधायक चिंतामणि महाराज को हरा कर चिंता मुक्त हो जाईए।

सामरी विधानसभा के भाजपा प्रभारी अंबिकेश केसरी ने कहा कि हमारे गांव में जो नारा है गांव में डबरा है भूपेश सरकार लबरा है। उन्होंने कहा कि रमन सरकार गांव का विकास किये बच्चों के जन्म से लेकर के बुढ़ापा तक का पैसा देते थे भाजपा सरकार में नि:शुल्क नमक और 1 किलो चावल की शुरुवात किया गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि लोगों को भूख से निजात मिला। 

गांव में पक्के सडक़,पुल पुलिया,तालाब नदियों में अनिकट, स्टारडेम, बड़े बांध बनाए गए जिससे कृषि में विकास हुआ लोग सिंचाई युक्त खेती करने लगे। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के गोबर 2 रुपये किलो खरीद कर उसी गोबर को 10 किलो में किसानों को बेच रही है और वह भी गोबर में मिट्टी और रेत मिला कर।गौठान के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया जा रहा है। पूरे राज्य में लूट भ्रष्टाचार मचा रखा है। कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष बरियों प्यारेलाल जायसवाल, कमला राम, मन्नालाल चौधरी,राम लखन पैकरा ऊद्धेश्वरी पैकरा ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में संजय सिंह,सुधेश पैकरा,शिव शंकर मरावी,जन्मजय मिश्रा,मुन्नालाल चौधरी, अनिल तिवारी,उदय यादव,विनय भगत,संतोष पांडे,राजेश यादव, आशीष केसरी,मुकेश गुप्ता,कमला प्रसाद सिंह,संजय जायसवाल, दिनेश पैकरा,अनिल दुबे, रवि शंकर जायसवाल,अंकित जायसवाल प्रभु राम गोवर्धन पैकरा,आर्यन जायसवाल,राजेश अग्रवाल शुभम सोनी,रूबी महंत,राधे कृष्ण जायसवाल सतीश जायसवाल गोपाल सेतु शिवनारायण सुजीत सिकदर अजय पांडे शुभम जायसवाल रामधनी राम मथुरा प्रज्ञा अवधेश राजेश्वर चंदन बच्चू राम संतोष जायसवाल कृष्ण मुरारी आशीष जायसवाल जय लाल उदित राम विनोद पोया सहित काफी संख्या में महिला स्व सहायता की महिलाएं उपस्थित थीं।कार्यक्रम में मंच संचालन सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता ने किया।
सैकड़ों ने कियाभाजपा प्रवेश 

रेवतपुर में भाजपा लाभार्थी व महिला स्व सहायता समूह की सम्मेलन में भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर रेवतपुर सहित चार ग्राम पंचायत धंधापुर, रेवतपुर परसवार कला व खोखनिया से कुल 112 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है। भाजपा के ऑब्जर्वर के रूप में आए झारखंड के कांके विधानसभा के विधायक समरी लाल,सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता व अनुसूचित जनजाति के प्रदेश प्रतिनिधि कमला प्रसाद सिंह ने सभी 112 लोगों को भाजपा का गमछा व माला पहनाकर सदस्यता दिलाई। भाजपा ज्वाइन करने वाले लोगों ने कहा कि आज से वह भाजपा पार्टी के लिए काम करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में कोई भी भाजपा प्रत्याशी हो उसके लिए वह सभी जी तोड़ मेहनत करेंगे।

खस्ताहाल सडक़ पर लगाया रोपा
भाजपा लाभार्थी व महिला स्व सहायता समूह की सम्मेलन रेवतपुर में पहुँचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेवतपुर की खस्ता हाल सडक़ को लेकर सडक़ में पानी भरे गड्डों पर महिलाओं ने रोपा लगाकर कांग्रेस सरकार का विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने गॉंव गाँव मे डबरा है भूपेश सरकार लबरा है का जमकर नारेबाजी की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news