रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रमन राज में छत्तीसगढ़ का शोषण हुआ है। पार्टी ने कहा कि धान का समर्थन मूल्य 21 सौ रूपए करने, और किसानों को झांसा दिया गया।
प्रदेश प्रभारी सैलजा, और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी ने धान का समर्थन मूल्य 21 सौ रुपए करने का वादा किया था, लेकिन चुनाव होने के बाद अपने वादे से मुकर गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना में भी गड़बड़ी की गई। राज्य सरकार ने 15 लाख घरों को उन्नत शौचालय के अधिकार से वंचित रखा, और राज्य के खजाने से 4 हजार करोड़ खर्च कर दिए।
किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। पांच हार्सपॉवर तक बिजली देने की झूठी घोषणा की गई। किसान विरोधी पुर्नवास नीति बनाई गई। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के परिजनों ने सरकारी जमीन को हड़पी है। करीब 40 एकड़ जमीन अभी भी राजस्व रिकॉर्ड में सरकारी जमीन के रूप में अंकित है।
छत्तीसगढ़ भाजपा शासनकाल में सर्वाधिक गरीबों वाला राज्य बन गया है। शराब कमीशन घोटाला किया गया। वन अधिकार कानून का पालन नहीं किया गया। पार्टी नेताओं ने भाजपा को आदिवासी, किसान विरोधी, और गरीब विरोधी करार दिया गया।