राजनांदगांव

शहरी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रमन तैयार करेंगे चुनावी रूपरेखा
07-Sep-2023 1:39 PM
शहरी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रमन तैयार करेंगे चुनावी रूपरेखा

10 को निजी होटल में उत्तर-दक्षिण मंडल भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता संग बैठक 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 सितंबर।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह देहात भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद आसन्न विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शहरी  नेताओं-पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। शहर के एक निजी होटल में 10 सितंबर को सांगठनिक  नजरिये से चुनावी गतिविधियों को धार देने के लिए पूर्व सीएम राजनांदगांव के उत्तर-दक्षिण मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ सीधे रूबरू होंगे। 

पूर्व सीएम का राजनांदागंव विधानसभा से चुनाव लडऩा लगभग तय है। सिलसिलेवार रमन पार्टी के कार्यक्रम के अलावा सामाजिक स्तर पर हो रहे आयोजनों में भी शामिल हो रहे हैं। हालांकि राजनंादगांव विधानसभा से रमन विरोधी  गुट की ओर से उनके विधानसभा चुनाव नहीं लडऩे को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। राजनीतिक तौर पर एक गुट रमन के चुनाव नहीं लडऩे को लेकर  आश्वस्त है। ऐसी स्थिति में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और नीलू शर्मा का नाम वैकल्पिक दावेदारों में चर्चा में है। इस बीच पूर्व सीएम की ओर से समूचे विधानसभा में 15 साल के मुख्यमंत्री के तौर पर किए गए 

उल्लेखनीय कार्यों को बैनर-पोस्टर से खूब प्रसारित किया जा रहा है। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि पूर्व सीएम राजनांदगांव से ही चुनाव लड़ेंगे, इसलिए अपनी उपलब्धियों को लेकर पूर्व सीएम बैनर-पोस्टरों के जरिये होर्डिंग्स में नजर आ रहे हैं। भाजपा के भीतर एक धड़ा  चुनाव लडऩे की संभावना के मद्देनजर चुनावी तैयारी में जुट गया है। पूर्व सीएम ने शहरी पदाधिकारियों को चार्ज करने के लिए अब यह बैठक बुलाई है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news