राजनांदगांव

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेसियों ने निकाली रैली
07-Sep-2023 2:08 PM
भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेसियों ने निकाली रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 सितंबर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी  की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ के मौके पर गुरुवार को शहर में कांग्रेसियों ने रैली निकाली। गत् वर्ष 7 सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत हुई थी। गांधी ने तकरीबन 3400 किमी का पैदल रास्ता तय किया था।  

गुरुवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत जोड़ो पदयात्रा जयस्तंभ चौक से जिले के प्रभारी व मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी की उपस्थिति में निकाली गई। रैली शहर के जयस्तंभ चौक, मानव मंदिर चौक, गांधी, दुर्गा चौक, बसंतपुर थाना, सदर लाईन, भारत माता चौक, हलवाई लाईन, आजाद चौक, गुडाखू लाईन, जूनीहटरी होते हुए जयस्तंभ चौक में रैली का समापन किया गया।  

रैली में प्रभारी श्री मंडावी, विधायक चंद्रशेखर, महापौर हेमा देशमुख, कुलबीर सिंह छाबड़ाए, आफताब आलम, हफीज खान, मेहुल मारू, राजेश चौहान, अमित चंद्रवंशी, शकील रिजवी, आफताब, धनेश पाटिला, श्रीकिशन खंडेलवाल, कांति बंजारे, सूर्यकांत जैन, प्रभात गुप्ता, हिमानी वासनिक, दुलारी साहू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।  
 

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news