बलरामपुर

श्री श्री अखंड नाम संकीर्तन यज्ञ, हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
09-Sep-2023 8:02 PM
श्री श्री अखंड नाम संकीर्तन यज्ञ, हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

रामानुजगंज, 9 सितंबर। सागर मोती फाउंडेशन के प्रमुख एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा श्री श्री अखंड नाम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन किया गया। संकीर्तन शुक्रवार के सुबह 11.30 बजे से प्रारंभ होकर शनिवार को 11.30 बजे संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी एवं आसपास गांव के श्रद्धालु सम्मिलित हुए। आरती पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

गौरतलब है कि विगत कई वर्षों से  नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा श्री श्री अखंड नाम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन कराया जाता रहा है। वहीं इस वर्ष भी श्री श्री अखंड नाम संकीर्तन यज्ञ का विशाल आयोजन कराया गया। बड़े धार्मिक अनुष्ठान को लेकर कई दिन पूर्व से व्यापक तैयार की जाती है। शुक्रवार के सुबह 11:30 से प्रारंभ संकीर्तन में रामानुजगंज की मंडली सहित आसपास गांव की मंडली सम्मिलित रही।  शुक्रवार की शाम बड़ी संख्या में महिलाएं भी संकीर्तन में सम्मिलित हुई। संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान सुधांशु जी महाराज एवं विनय पांडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

अखंड नाम संकीर्तन के पश्चात क्षेत्र के जाने माने गायक संतोष पांडे,उमाशंकर व्यास सहित अन्य क्षेत्रीय कलाकारों के द्वारा भक्ति गाने एक से बढक़र एक प्रस्तुत किया जिस पर श्रोता देर शाम तक घूमते रहे।

श्री श्री अखंड नाम संकीर्तन यज्ञ के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा गीता प्रेस की आरती संग्रह एवं सुंदर कांड के पुस्तक का हजारों की संख्या में वितरित किया गया। वहीं रामनावमी पट्टे भी वितरण किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news