बिलासपुर

शिक्षकों को शिक्षादूत सम्मान
05-Oct-2023 6:34 PM
शिक्षकों को शिक्षादूत सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

करगीरोड (कोटा), 5 अक्टूबर। कोटा विकासखंड से शिक्षक राजकुमार कोरी, संतु यादव, विनोद यादव, शिवकुमार छत्रपाड़ी मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकरण पुरस्कार शिक्षा दूत से सम्मानित हुए।

स्कूल शिक्षा विभाग बिलासपुर द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकरण उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार सम्मान कार्यक्रम 2023 लखीराम ऑडिटोरियम बिलासपुर में शिक्षा विभाग के सहायक संचालक पी दाशरथी , जिला शिक्षा अधिकारी  डी.के.कौशिक, संसदीय सचिव व तखतपुर विधायक रश्मि सिंह , बिलासपुर नगर विधायक शैलेश पाण्डेय, कोटा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपिका किंडो की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कोटा विकासखंड के राजकुमार कोरी, संतु यादव, विनोद यादव, शिवकुमार छत्रपाणी को मुख्य अतिथियों के हाथों शिक्षा दूत सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कोटा विकासखंड शिक्षा अधिकारी  विजय टांडे  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या  आशा दत्ता,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी  नवनीत तंबोली, संध्या जायसवाल , दीपिका किंडो ,विकासखण्ड स्रोत समन्यवक  प्रमोद शुक्ला  व विकासखंड के सभी संकुल समन्यवक व शिक्षकों ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई, शुभकामना दी, साथ ही पुरस्कृत शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन हेतु विकासखण्ड कोटा कार्यालय के सभी अधिकारीगण के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news